February 9, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

खरगोन में पेड़ के नीचे जुआ खेलते 6 गिरफ्तार : हरजीत का दाव लगाते जुआरी पकड़ाए, 71 हजार

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

खरगोन में पेड़ के नीचे जुआ खेलते 6 गिरफ्तार : हरजीत का दाव लगाते जुआरी पकड़ाए, 71 हजार रुपए की नगदी और मोबाइल जप्त।

 

एसपी के निर्देश पर बिस्टान पुलिस की करवाई
खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने दबे पांव जुआरियो के अड्डे पर दबीश दी। आपको बता दें कि बिस्टान थाना क्षेत्र के पेनपुर में पुलिस ने बुधवार देर शाम पेड़ के नीचे जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के ठिकाने पर दबीश देकर यह कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मौके से कुल 71 हजार रूपए की सामग्री जप्त की गई है। जब्त की गई सामग्री में 41 हजार 300 रुपए नगद और 30 हजार रुपए मूल्य के तीन मोबाइल फोन शामिल है। बिस्टान पुलिस टीम ने जगन्नाथपुरा रोड पर एक पेड़ के नीचे हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र पिता भारत सिसोदिया, एचलिया पिता सोमालिया बामनिया, सुरेश पिता कालू जमरे, धर्मेंद्र पिता नत्थू वर्मा, पीरु पिता दुटिया और लखन पिता प्रताप उर्फ भाईटा बारेला शामिल है। इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close