बलकवाडा पुलिस एंव मछली पकडने वालो की सुझ – बुझ से एक लड़की को मिला नया जीवन
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
बलकवाडा पुलिस एंव मछली पकडने वालो की सुझ – बुझ से एक लड़की को मिला नया जीवन
थाना बलकवाड़ा की चौकी खलटाका क्षेत्र की नर्मदा नदी पुल से एक लड़की के कूदने की सूचना जैसे ही चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा को मिली तो थाना प्रभारी महोदय निरीक्षक श्री रितेश यादव के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुये एक टीम को तत्काल रवाना किया टीम द्वारा नर्मदा जी में देखा तो 2 मछली पकडने वाले दिखे उनसे चिल्लाकर आवाज लगाकर पूछा तो उन्होंने ईशारो मे बताया कि अभी एक लडकी कूदी थी जिसे पकड़ लिया है और किनारे पर ला रहे है उसके बाद उसे बाहर निकाल कर देखा तो उसकी हल्की – हल्की सांस चल रही थी तो उसके हृदय पर पंपिंग की तो मुंह से पानी बाहर आ गया था उसके बाद प्राइवेट वाहन से CHC धामनोद हॉस्पिटल ले गए है, जहां पर उसको भर्ती कराया गया, परिजनो के आ जाने पर उनसे कुदने वाली लडकी का नाम पता पुछा तो जया पिता प्रेम सिंह जाति भिलाला निवासी सेघवाल थाना ठीकरी का बताया, जया का सी एच सी धामनोद मे ईलाज चल रहा है डाक्टर द्वारा जया का स्वास्थ्य सामान्य होना बताया है ।
पुलिस टीम – थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रितेश यादव, चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या, HC 129 धनसिंह पवार,आर 798 नीरज यादव, 269 पंकज शर्मा, 857 देवी सिंह चौहान, 813 नरेंद्र जाट का महत्व पूर्ण योगदान रहा।*फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट*




