
दिनांक – 26-09-2025
धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।

धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत ग्राम आली के धूलबयड़ी फल्या में एक बेरहम हत्यारे ने घर के अंदर घुसकर 5 वर्षीय मासूम विकास की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार आरोपी अपाचे बाइक से घर पहुंचा और अचानक घर में टंगा धारदार फालिया उठाकर मासूम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई और शरीर के कई टुकड़े हो गए। इस दौरान बच्चे की मां बदहवास हालत में रोती-बिलखती रह गई और गांव में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पड़कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। और आरोपी को अपने कब्जे में लिया भाई आरोपी की अस्पताल पहुंचते समय मौत हो गई….
धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया यह घटना बेहद हृदय विदारक है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया….. मासूम की हत्या करने वाले आरोपी की भी अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई पीएम रिपोर्ट आने के बाद वस्तु स्थिति स्पष्ट होगी आरोपी की मौत मार पिटाई से हुई है या अन्य कारण से शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विकृत है। जो अलीराजपुर जिले के जोबट बागदी का रहने वाला है उसके परिजनों से पता चला वह 3 चार दिनों से घर से गायब था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है पुलिस पड़ताल में सामने आया की हत्यारे से इनकी कोई जान पहचान और रंजिस नहीं थी पुलिस विस्तृत जाँच कर रही है…. फिलहाल इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मासूम की हत्या से ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोश है, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है.
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान




