February 9, 2026 |
क्राइमटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

दिल्ली के परिवार के एक व्यक्ति की होटल के कमरे से कई फिट नीचे जमीन पर गिरने से मौत हो गई ,

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधाक संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

दिल्ली के परिवार के एक व्यक्ति की होटल के कमरे से कई फिट नीचे जमीन पर गिरने से मौत हो गई , उक्त घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया

धार जिले के खलघाट मुंबई आगरा फोरलेन बाईपास स्थित हिंदू फेमस होटल पर रुके दिल्ली के परिवार के एक व्यक्ति की होटल के कमरे से कई फिट नीचे जमीन पर गिरने से मौत हो गई , उक्त घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया , घटना में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ऊपर से नीचे गिरा इसके बाद जमीन पर निठाल होकर पड़ा है , घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दिल्ली निवासी मित्तल परिवार मुंबई से वापस दिल्ली लौटने के समय खलघाट बाईपास पर स्थित हिंदू फेमस नामक होटल पर ठहरा था , परिवार में दो पुरुष एक महिला और दो बच्चे शामिल थे , आज शनिवार सुबह होटल के गार्डन में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना होटल के मालिक को दी गई , होटल मालिक ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया , जिसमें एक पुरुष नीचे गिरते दिखा जिसमें उसकी मृत्यु हो गई , मृतक की पहचान राजू मित्तल के रूप में हुई है परिवार के लोगों ने बताया कि बेटे के एडमिशन के सिलसिले में वे लोग मुंबई गए थे और वापस घर लौटते समय वे खलघाट हिंदू फेमस होटल पर रात्रि विश्राम के लिए रुके , फिलहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है , इधर पुलिस घटना में हत्या अथवा आत्महत्या के एंगल से छानबीन में जुट गई है

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवास प्रधान संपादक ,सज्जाद खान,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close