February 9, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

चुना फैक्ट्री के विरोध में कुक्षी में 23दिसंबर को धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया गया। जिसको लेकर

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

चुना फैक्ट्री के विरोध में कुक्षी में 23दिसंबर को धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया गया। जिसको लेकर एसडीम महोदय ओर ज्वाइंट कलेक्टर ने एक सप्ताह का समय समाजजन को दिया गया था।

 

जिसको लेकर कल सभी सामाजिक संगठन के माध्यम से पुनः कुक्षी एसडीम विशाल धाकड़ से जयस प्रदेश कार्यकारी, अध्यक्ष रविराज बघेल के साथ सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं सरपंच के साथ ग्राम पंचायत के पटेल की पुनः मुलाकात कर धार जिला कलेक्टर को कुक्षी में ग्राम पंचायत मोगरा में शामिल होने हेतु आग्रह किया गया। जिसको लेकर पुनः एक सप्ताह बाद धार जिला कलेक्टर महोदय का सम्बन्धित ग्रामीण अंचल में दौरा करने की संभावना है। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे चर्चा कर उनसे संवाद करेंगे जब तक चुना फैक्ट्री की टेस्टिंग पूर्ण रूप से बंद रहेगी साथ ही रविराज बघेल ने कहा कि ये चुना फैक्ट्री के लिए लगातार सड़क पर लड़ाई जारी रहेगी जब तक चुना फैक्ट्री बंद नहीं होगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।।

 

कल की एस डी एम कार्यालय में मुलाकात में कुक्षी के आदिवासी नेता अर्जुन बघेल ,सरपंच विजय रावत ,निरपाल बघेल ,शैलेंद्र सरपंच हरिओम डोडवा, रमेश मंडलोई , सौरभ पटेल, रितेश कोचले, सोनू चौहान,के साथ समस्त ग्रामीण के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ कुक्षी से सज्जाद खान की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close