February 9, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेश

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुक्षी न्यायालय में कुल 116 प्रकरणो का निराकरण हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुक्षी न्यायालय में कुल 116 प्रकरणो का निराकरण हुआ है।

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 10.05.2025 को आयोजित की जा रही नेशनल लोक अदालत के संबंध में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार, श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण में दिनांक 10.05. 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, प्रथम जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया गया। नेशनल लोक अदालत हेतु 4 खण्डपीठों का गठन किया गया जिसमें डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, प्रथम जिला एवं अति सत्र न्यायाधीश, श्री अंबुज पाण्डेय, द्वितीय जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, श्री सचिन कुमार जाधव, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश एवं श्री हर्ष राज दुबे, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश पीठासीन अधिकारी तथा सदस्य अधिवक्ता श्री हिमांशु त्रिवेदी, श्री ध्रुव राठौड़, श्रीमती नाजिमा कुरैशी, श्री राकेश बघेल उपस्थित हुये। नेशनल लोक अदालत के समक्ष लगभग 200 प्रकरणों को रखा गया था। जिसमें डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, के न्यायालय में 13 मोटरदुर्घटना प्रकरण राशि 65,00,000/- 03 अपील प्रकरण 01 विवाह अधिनियम का प्रकरण कुल 17 प्रकरण तथा श्री अंबुज पाण्डेय के न्यायालय में विद्युत के 41 प्रकरण राशि 8,30,000/- निराकरण हुआ। इसी प्रकार श्री सचिन कुमार जाधव के न्यायालय में चैक अनादरण के 03 प्रकरण राशि 20,00,000/- रूपये तथा 10 आपराधिक प्रकरण व 02 सिविल प्रकरण कुल 15 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं श्री हर्ष राज दुबे के न्यायालय में चैक अनादरण के कुल 20 प्रकरणों में 36,00,000/- रूपये का तथा आपराधिक प्रकरण 23 कुल 43 प्रकरणों का निराकरण हुआ इस प्रकार कुक्षी न्यायालय में कुल 116 प्रकरणो का निराकरण हुआ है। लोक अदालत में भारतीय स्टेट, बैंक ऑफ बडौदा, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, एक्सीस बैंक, एचडीएफ बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा अन्य बैंकों की भी सहभागिता रही और प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। उक्त कार्यकम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र पाटीदार अपनी कार्यकरणी सहित उपस्थित हुये। शासकीय अधिवक्ता श्री राजेन्द्र गुप्ता ने व्यक्त किया कि आपसी सहयोग व समझौते से प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से किया जा सकता है। लोक अदालत में न्यायालय के अधिवक्तागण श्री अतुल जैन, योगेश भावसार, भूपेन्द्र रेवाल, महेश राठौड़, माया राठौड़, मोनिका जैन, प्रभू मण्डलोई, संजय त्रिवेदी, राजेन्द्र पाटीदार, आकाश राठौड़, सहित समस्त अधिवक्ता एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। लोक अदालत को सफल बनाने में सभी सहयोग रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close