उत्तराखंड में नदी में गिरी ट्रैवलर, राजगढ़ (धार) के युवक की मौतः 10 वर्षीय बेटा-पत्नी समेत 9 लापता; ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर* *धार*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

उत्तराखंड में नदी में गिरी ट्रैवलर, राजगढ़ (धार) के युवक की मौतः 10 वर्षीय बेटा-पत्नी समेत 9 लापता; ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर*


धार*उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 20 यात्रियों से भरी ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसा गुरुवार को घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें धार में सरदारपुर क्षेत्र के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी (42) शामिल हैं। उनकी पत्नी गौरी सोनी (41) और बेटे पार्थ सोनी (10) के नाम 9 लोगों के नाम लापता होने वालों की लिस्ट में हैं। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं।
धार जिला प्रशासन का कहना है कि घटना की जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली है। हम परिवार के बारे में पता लगा रहे हैं।
ट्रैवलर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुल 20 यात्री सवार थे। ये सभी केदारनाथ के दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम जा रहे थे। नदी में पानी का बहाव तेज होने से बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।
ट्रैवलर के ड्राइवर सुमित ने बताया कि वह यात्रियों को केदारनाथ से दर्शन कराकर बद्रीनाथ धाम ले जा रहे थे। इस बीच रुद्रप्रयाग में घोलतीर के पास एक ट्रक ने पीछे से ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैवलर अलकनंदा में जा गिरी।
सुमित हरिद्वार के रहने वाले हैं। इन्हें भी गंभीर चोट आई है। इनका इलाज रुद्रप्रयाग अस्पताल में किया जा रहा है।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान,



