
योग दिवस पर करीब 300 लोगों ने योग किया*
कुक्षी –



स्थानीय कृषि उपज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश के चलते भी करीब कुक्षी नगर के सामूहिक योग कार्यक्रम में करीब 300 लोगों ने योग किया । मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना ।

योग आचार्य डॉ. घनश्याम मीणा , मांगीलाल काग , डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार व राजेश अहोरिया ने योग क्रियाएं सम्पन्न करवाई । इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद कुक्षी रेलम चौहान , प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल , भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा , पार्षद संजय सिरवी, पार्षद गण , एसडीएम विशाल धाकड़ , तहसीलदार विजय तलवारे कुक्षी , सीईओ जनपद लाखनसिंह सिसौदिया , सीएमओ सुरेशसिंह पंवार , योग समिति के सुखलाल रणदा ,महेन्द्र पटेल, नाथूलाल तैल्या, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नरेन्द्र जैन, मोहनलाल सोनी, प्रकाश शर्मा, मनोज साधु , महेश राठोड, मनिष जैन, लुणकरण गुप्ता, राधेश्याम राठोड, विजय जैन, ओमप्रकाश पाटीदार, महीमाराम घडीवाला बी.एल. टेगौर, लोकेन्द्र राठोड व कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल, उत्कृट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी के छात्र व एनसीसी ऑफिसर जाकिर खान , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिक्षक , नगर परिषद के कर्मचारी , विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक योग में शामिल हुए । योग कार्यक्रम में बारिश के चलते भी 100 से अधिक महिलाएं भी सम्मिलित हुई । प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल ने योग करने की शपथ ग्रहण करवाई कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मल कुमार पाटीदार तथा आभार अध्यक्ष नगर परिषद कुक्षी रेलम चौहान ने व्यक्त किया ।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान,


