February 9, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

शेयरो मे निवेश कर, भारी लाभ कमाने का झांसा देकर कुक्षी के व्यापारी से 37,10,310 रूपये हड़पे, आरोपी

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

शेयरो मे निवेश कर, भारी लाभ कमाने का झांसा देकर कुक्षी के व्यापारी से 37,10,310 रूपये हड़पे, आरोपी कुक्षी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

आरोपी विगत 10 माह से घर से परिवारसहित फरार था ‘‘
‘‘स्वयं के एवं पत्नि के बैंक खातो मे धनराशि डलवाई ‘‘
फरियादी के पास पैसे नही होने पर उसे लोन करवाकर पूरी लोनराशि आरोपी ने हड़प लीकुक्षी पुलिस जांच मे जुटी
नाम गिरफ्तार आरोपी – राजकुमार पिता बसन्त शिवदेकर जाति कहार उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 15 उन्डवा रोड़, मानपुर थाना मानपुर जिला इन्दौर

कुक्षी क्षेत्र के व्यापारी को शेयर ट्रेडिंग मे निवेश कर भारी लाभ कमाने का झांसा देकर मानपुर निवासी शेयर ब्रोकर राजकुमार पिता बसन्त शिवदेकर ने 37,10,310 रूपये की भारी भरकम धनराशि हड़प ली । फरियादी की रिपोर्ट पर कुक्षी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया है । आरोपी राजकुमार पिता बसन्त शिवदेकर विगत 10 माह से मानपुर से परिवारसहित फरार चल रहा था । आरोपी ने कुक्षी के अलावा खलघाट,मानपुर, माण्डव क्षेत्र मे भी परिचित व्यापारियो को विश्वास मे लेकर, शेयरट्रेडिंग मे निवेश कर भारी लाभ कमाने का झांसा देकर लाखो रूपये हड़प लिये है । आरोपी द्वारा फरियादी को प्रतिदिन के निवेश पर हुये लाभ के संबंध मे हिसाब का पर्चा बनाकर वाट्सऐप पर भेजा जाता था । कुक्षी पुलिस द्वारा आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पैसो की रिकवरी एवं उक्त पैसो से खरीदी गई चल-अचल संपत्तियो की जांच की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के मामलो मे विशेष टीम बनाकर, आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिये गये थे जिनके पालन मे एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे टीम बनाकर अलग-अलग बिन्दुओ पर आरोपी की तलाश करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया । कुक्षी पुलिस द्वारा विगत 10 माह से भी अधिक समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी ।
इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, आर. विपिन यादव, आर. 886 अजय तंवर, आर. 891 शाहदर का विशेष योगदान रहा है ।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

फ़ास्ट न्यूज जनता की आवाज़ कूक्षी से सज्जाद खान की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close