February 8, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेश

कुक्षी/भंवरिया- अप्रैल माह में आयोजित हनुमंत कथा के निमित्त वृद्ध बैठक का आयोजन ग्राम भंवरिया के कुलदेवी माता जी मंदिर में किया गया।*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी/भंवरिया- अप्रैल माह में आयोजित हनुमंत कथा के निमित्त वृद्ध बैठक का आयोजन ग्राम भंवरिया के कुलदेवी माता जी मंदिर में किया गया।*

जननी की सुरक्षा करना अस्पताल निर्माण का मुख्य ध्येय होगा, जननी स्वस्थ होगी तो समाज स्वस्थ होगा।*
*आनंद जीवनदासजी*

स्वामिनारायण अस्पताल निर्माण अंतर्गत ग्राम भंवरिया में अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में श्री लक्ष्मीनारायण देव वडताल संस्था के द्वारा रात्रिकालीन संगीतमय हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर वडताल टेंपल बोर्ड के ट्रस्टी सभ्य श्री घनश्याम भगत जी व संस्था के वडिल संत श्री स्वामी गोविंदप्रसाददास जी मेतपुर वाले एवं उज्जैन के मंहत श्री आनंदजीवनदास जी की उपस्थिति में युवाओं व समाज प्रमूखो की वृद्ध बैठक का आयोजन कुलदेवी माताजी मंदीर मे किया गया।

कथा के आयोजन को लेकर उज्जैन के महंत आनंद जीवन दास जी के द्वारा विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हनुमंत कथा श्री स्वामिनारायण अस्पताल निर्माण अंतर्गत सीधे वडताल टेंपल बोर्ड के द्वारा आयोजित की जा रही है। अपने उद्बोधन में महंत श्री ने यह भी बताया कि 7 दिनों की कथा में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है,कथा को संपन्न करने के लिए आसपास के गांव से हरि भक्तों की विभिन्न प्रकार की समितियां बनाकर जिम्मेदारियां प्रदान की जाएगी।

कथा के आयोजन के दौरान वडताल गादी के आचार्य पुज्य राकेश प्रसाद जी महाराज श्री का आगमन वडताल के तपोनिष्ट संतों के साथ होगा जिसमें हम सब को महाराज श्री की भव्य अगवानी कर आशिर्वचन भी प्राप्त करना है।

बैठक में उपस्थित संतो का स्वागत विभिन्न गांव के समाज प्रमूखो के द्वारा किया गया, बैठक में लगभग आसपास के 26 गांवों के युवा व वडिल उपस्थित रहे। बैठक मे वडताल के संत शा.स्वामी चितंनप्रियदास जी, विश्वस्वरूप स्वामी जी, कृष्णप्रकाशदास जी, नंदकिशोर स्वामी जी व राजू भगत जी एंव अंकित भगत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन विजय पाटीदार ने किया व आभार भंवरिया के सरपंच प्रताप भाई रावत ने माना।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close