February 9, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

ग्राम पंचायत बरुड़ के तत्वाधान में आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

ग्राम पंचायत बरुड़ के तत्वाधान में आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया

खरगोन जिले के ग्राम टांडा बरुड़ में शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बरुड़ द्वारा आनंद उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

यह कार्यक्रम ग्राम की शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों, स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन कैलाश कुमरावत, महाराज मोहन कुमरावत, और सुखदेव कुमरावत आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा आनंद उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला आनंद उत्सव के अंतर्गत कई मनोरंजक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें चेयर रेस, डांस प्रतियोगिता, भजन गायन, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम मे स्कूली छात्र छात्राओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जबकि ग्रामीण महिलाओं और स्व-सहायता समूह एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने सामूहिक भजन एवं खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में सरपंच चीना अछाले, सरपंच प्रतिनिधि गीना अछाले, सचिव राजू खान, और सहायक सचिव विनोद भगोरे उपस्थित रहे। आनंद उत्सव मे ग्रामवासियों के बीच सरपंच चिना अछाले द्वारा ग्राम के विकास और सामूहिक प्रयासों की सराहना की चर्चा हुई। ग्राम पंचायत बरुड़ के इस आयोजन ने न केवल ग्रामीणों के जीवन में आनंद और उमंग का संचार किया, बल्कि समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश भी दिया। टांडाबरुड़ से जाकिर शेख कि खास रिपोर्ट.


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close