February 9, 2026 |
टेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशविदेश

टॉवर सुधारने आए कर्मचारियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने बनाया बंधक,

आश्वासन के बाद माने  ग्रामीण

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

टॉवर सुधारने आए कर्मचारियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने बनाया बंधक,

आश्वासन के बाद माने  ग्रामीण

खरगोन से वन ग्राम पीपलझोपा में गत दिनों फोर जी बीएसएएनएल टॉवर के 12दिनों से बंद एवं खराब नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा,खराब नेटवर्क को लेकर पिछले दिनों खबर प्रकाशित की गई थी,जिसके बाद मंगलवार को टॉवर का निरीक्षण करने आए, कर्मचारियों द्वारा टॉवर के एरिए में लगी मशीनों को चेक करते समय ग्रामीणों ने मेन गेट पर ताला लगाकर,उन्हें बंद कर दिया।

 

इस दौरान कर्मचारियों को ग्रामीणों ने जमकर खरी खोटी सुनाई,ग्रामीणों ने बताया कि,पिछले 12 महीनों से टॉवर लगा हुआ हैं, लेकिन इक्का दुक्का मोबाइल फोन में ही नेटवर्क मिल रहा था। जिसके चलते ग्रामीणों को आवश्यक कामों में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था वर्तमान में भी यही स्थिति बनी हुई हैं।

वहीं ग्रामीणों को टॉवर सुधारने आए कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से बात करवाई तो,उनके द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि,दस नवंबर तक पीपलझोपा में सुचारू रूप से नेटवर्क मिलेगा, उधर ग्रामीणों का कहना हैं कि, यदि दस नवंबर तक समस्या का समाधान नहीं होता है,तो खरगौन में अगले दिन 11नवंबर को बीएसएनल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम प्रदर्शन किया जायेगा।बाइट मनीष जायसवाल बाइट बी एस एन एल अधिकारी दिपेश राडोढ


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close