माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14.12.2024 को आयोजित की जा रही नेशनल लोक अदालत के
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14.12.2024 को आयोजित की जा रही नेशनल लोक अदालत के संबंध में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार, श्री संजीव कुमार अग्रवाल के संरक्षण में सिविल न्यायालय कुक्षी में दिनांक 14.12.2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

आयोजन का शुभारंभ माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय के द्वारा सुबह 10:30 बजे किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत हेतु 05 खण्डपीठों का गठन किया गया है, जिनमें पीठासीन अधिकारी डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, श्री अम्बुज पाण्डेय, श्री हर्ष राज दुबे, सुश्री अर्चना मर्सकोले एवं श्री दीपेन्द्र मालु है। नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रकरण, दीवानी अपील प्रकरण, चैक अनादरण प्रकरण, आपराधिक प्रकरण तथा विविध प्रकरणों का निराकरण पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर उसमें प्रकरण का निराकरण कर सकते है।

न्यायि मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुक्षी, जिला-धार (म.प्र.)



