जिला परिवहन कार्यालय बड़वानी में लाइसेंस रिन्यू, नवीन लाइसेंस बनाने के एवज में मांगे दस हजार रुपए
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

जिला परिवहन कार्यालय बड़वानी में लाइसेंस रिन्यू, नवीन लाइसेंस बनाने के एवज में मांगे दस हजार रुपए

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक- चेतन शर्मा निवासी अंजड़ जिला बड़वानी
आरोपिया 1 श्रीमती रीना किराडे जिला परिवहन अधिकारी जिला बड़वानी
आरोपी 2 श्री विवेक मलतारे संचालक मलतारे यातायात जिला बड़वानी
रिश्वत राशि- 10000/-
विवरण :- आवेदक अंजड़ जिला बड़वानी का निवासी है, आवेदक द्वारा जिला परिवहन कार्यालय बड़वानी में लाइसेंस रिन्यू, एवं नवीन लाइसेंस बनाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किए थे लाइसेंस रिन्यू एवं नवीन लाइसेंस बनाए जाने के लिए जब आवेदक श्रीमती रीना किराडे जिला परिवहन अधिकारी से मिला तो उनके द्वारा लाइसेंस रिन्यू करने एवं नवीन लाइसेंस बनाने हेतु प्राइवेट एजेंट विवेक मलतारे से मिलने हेतु कहा गया, जिला परिवहन अधिकारी के कहे अनुसार आवेदक विवेक मलतारे से मिला तो विवेक मलतारे द्वारा लाइसेंस रिन्यू करने एवं नवीन लाइसेंस बनाने के एवज में आवेदक से 10000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत आवेदक श्री चेतन शर्मा द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 04.06.25 को ट्रेपदल का गठन किया गया एवं आरोपियां श्रीमती रीना किराडे के बताएं अनुसार आरोपी विवेक मलतारे को आवेदक से 10,000/- रू० रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध के भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री चेतन सिंह परिहार, आरक्षक सतीश यादव, आरक्षक आदित्य सिंह भदोरिया आरक्षक श्री कृष्ण अहिरवार एवं चालक श्री शेरसिंह ठाकुर



