इंदौर आरटीओ में पत्रकार पर हमला कुक्षी के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी कुक्षी शौपा ज्ञापन सन्नी माली इंदौर आरटीओ कार्यालय में न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके कैमरा मैन पर हुए हमले के विरोध में आज कुक्षी के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कुक्षी थाना प्रभारी कों ज्ञापनसौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 28 नवंबर 2025 को आरटीओ कार्यालय के भीतर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, कैमरा तोड़फोड़ और बंधक बनाने की घटना हुई, जो कथित तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन के प्रतिशोध में की गई। कुक्षी के पत्रकारों ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, आरटीओ में सक्रिय दलालों व भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने और पोस्टिंग–वसूली प्रणाली की जांच की मांग रखी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनहोर मंडलोई सज्जाद खान अशोक दीक्षित सन्नी माली संदीप राठौड़ सरदार देसाई सोपनिल विश्वकर्मा अनोखी मेहरा सुजान हेमंत रक्षा पटेल राकेश यादव उपस्थिति थे। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेकर त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

इंदौर आरटीओ में पत्रकार पर हमला कुक्षी के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी कुक्षी शौपा ज्ञापन

इंदौर आरटीओ कार्यालय में न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके कैमरा मैन पर हुए हमले के विरोध में आज कुक्षी के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कुक्षी थाना प्रभारी कों ज्ञापनसौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 28 नवंबर 2025 को आरटीओ कार्यालय के भीतर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, कैमरा तोड़फोड़ और बंधक बनाने की घटना हुई, जो कथित तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन के प्रतिशोध में की गई।
कुक्षी के पत्रकारों ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, आरटीओ में सक्रिय दलालों व भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने और पोस्टिंग–वसूली प्रणाली की जांच की मांग रखी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनहोर मंडलोई सज्जाद खान अशोक दीक्षित सन्नी माली संदीप राठौड़ सरदार देसाई सोपनिल विश्वकर्मा अनोखी मेहरा सुजान हेमंत रक्षा पटेल राकेश यादव उपस्थिति थे।
पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेकर त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान


