February 8, 2026 |
टेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशविदेशव्यापार

विश्व शिल्प परिषद की 60 वी सिलवर ज़ुबली सेलिब्रशन में मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों ने धूम मचाई

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

विश्व शिल्प परिषद की 60 वी सिलवर ज़ुबली सेलिब्रशन में मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों ने धूम मचाई

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने बाग प्रिंट की प्रशंसा*

विश्व शिल्प परिषद की 60 वी सिलवर ज़ुबली सेलिब्रशन में मध्यप्रदेश के बाग शिल्पी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे

25 से 27 नवंबर तक श्रीनगर कश्मीर में आयोजित विश्व शिल्प परिषद की 60 वी सिलवर ज़ुबली सेलिब्रशन में मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री मोहम्मद बिलाल खत्री औऱ काज़ीम खत्री से दुनिया के अलग-अलग देशो से आये शिल्पकारों ने बाग प्रिंट को सीखा, समझा और बारीकी से हर पहलुओं को जाना।

मंगलवार शाम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाग प्रिंट शिल्पी बिलाल और काजीम की उत्कृष्ट कला के परिधानों को बहुत पसंद किया। बाग प्रिंट के प्रसार के लिए हस्तशिल्प कलाकारों की प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया।

बाग के हस्तशिल्प कलाकार बिलाल ने उप राज्यपाल मनोज सिंहा को बाग प्रिंट का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया

यूरोप विश्व शिल्प परिषद के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर श्री आफ़ताब घरदा ने बाग प्रिंट की तारीफ़, जल्द ही बिलाल की वर्कशॉप बाग आकर बाग प्रिंट हस्तशिल्प कला की सम्पूर्ण प्रोसेस से होंगे रूबरू ।

विदेशी शिल्पकारों ने अपने हाथों से बाग ठप्पा छपाई भी की।

*****************************************

न्यूज़ रिपोर्ट, फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ,प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close