February 8, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमहेल्थ

टांडा से बाग साधना कुटिया कुक्षी तालनपुर लक्ष्मणी का संघ निकाल

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

टांडा से बाग साधना कुटिया कुक्षी तालनपुर लक्ष्मणी का संघ निकाला

लाभार्थी श्रीमती घिसिबाई हीराचंद जी चौहान परिवार का हुआ बहुमान
टांडा धार नि प्र तत्व चिंतन चातुर्मास टांडा में पूज्य साध्वी जी भगवंत तत्वलता श्री जी महाराज सा कुसुमलता श्री जी महाराज सा आदि ठाणा की पावन प्रेरणा तथा निश्रा में चातुर्मास के दौरान हुई विभिन्न तपस्या के अनुमोदनार्थ सभी तपस्वियों को लक्ष्मणी तीर्थ यात्रा करवाने की घोषणा टांडा के श्रीमती घिसी बाई हीराचंद जी चौहान परिवार ने की थी प्रातः 6 बजे 100 यात्रियों का एक संघ यहां दादा अजीतनाथ भगवान दादा गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी तथा पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीजी जी की प्रतिमा के दर्शन वंदन कर तथा यहां चातुर्मास कर रहे पूज्य साध्वी जी भगवंत तत्वलता श्री जी महाराज सा से मांगलिक श्रवण कर तथा आशीर्वाद ले कर के निकले संघ टांडा से बाग जयंतसेन साधना कुटिया के दर्शन कर तालनपुर पहुंचा यहां सभी यात्रियों द्वारा भगवान के दर्शन पूजन कर लक्ष्मणी तीर्थ पहुंचे मुलनायक पद्मप्रभु भगवान के दर्शन पूजन कर यहां महिला एवं बहु परिषद द्वारा अष्ट प्रकारी पूजन पढ़ाई गई संघ यहां से नंदूरी तीर्थ के मूलनायक श्री नेमीनाथ भगवान के दर्शन वंदन किए संघ पुनः तालनपुर होते हुए कुक्षी पहुंचा कुक्षी में पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीजी महाराज सा के पट्टधर सु विशाल गच्छाधिपति ह्रदय सम्राट श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीजी महाराज सा की आज्ञानुवर्ती चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य साध्वीजी भगवंत लब्धिनिधि श्री जी महाराज सा आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर सुख साता पूछी तथा विगत वर्ष में जाने अनजाने में हुई भूलो के लिए टांडा श्री संघ की ओर से क्षमा याचना की साध्वीजी भगवंत ने उपदेश देते हुए कहा की तप रूपी ताप से आत्मा को उज्जवल बनाया हे कर्मो का क्षय किया हे यह तपस्वी आत्मा पुनः कर्म बंधन में ना लगे इसका ध्यान रखना हे कम से कम प्रातः नवकारसी तथा रात्रि भोजन त्याग के पच्चखान अवश्य करना हे एक सच्चे श्रावक को परमात्मा की पूजन भी प्रतिदिन करना चाहिए । संघपति श्रीमती पारस बेन चौहान का बहुमान श्रीमती गुणमाला डांगी , पुष्पा बेन डांगी शालिनी श्रीश्रीमाल ने किया तथा संगपति 108 आयंबिल तप के आराधक प्रफुल चौहान का जैन श्री संघ की ओर से प्रमुख वर्षीतप आराधक संतोष जी डांगी, पारस हरण, सुरेश कोठारी भूपेंद्र लोढ़ा आदि ने बहुमान किया गया ।इस अवसर पर दिनेश जी डांगी सुशील जी गोठी ने अपने विचार व्यक्त किये श्रीमती घिसी बाई हीराचंद जी चौहान परिवार द्वारा संघ पूजा की गई ।संचालन पारस हरण ने किया आभार विपिन चौहान, निलेश चौहान ने माना
उक्त जानकारी तपस्वी हर्षित कोठारी ने दी

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ,प्रियेश ठाकुर टाण्डा


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close