बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती*
शासकीय महाविद्यालय, मनावर में 23 जनवरी को मनाई

मध्य-प्रदेश शासन के आदेश अनुसार शासकीय महाविद्यालय मनावर प्राचार्य डॉ.आर.सी. पांटेल के मार्गदर्शन में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के पूजन -अर्चन से किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि यह पर्व हमारे देश में ज्ञान,कला, संगीत और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।इस दिन हम मां सरस्वती की उपासना करते हैं। कार्यक्रम में प्रो. सुरेश कवचे द्वारा बसंत पंचमी के महत्व पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, शिक्षा और प्रकृति से जुड़ाव का पर्व है। डॉ. मानसिंह अजनार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्श विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि यह दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस, नेतृत्व और आजादी के लिए किए गए उनके संघर्ष की याद दिलाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति भी की गई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ.ज्योति बर्फा द्वारा किया गया।
मनावर से सैयद रिज़वान अली की रिपोर्ट



