February 8, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेशविदेश

शांतिनाथ प्रश्रीभु का जन्म व मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया…

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

शांतिनाथ प्रश्रीभु का जन्म व मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया…

कुक्षी / कुक्षी नगर के तीर्थाधिपति श्री शान्तिनाथ प्रभु का जन्म व मोक्ष कल्याणक समाजजनो ने बड़ी धूम धाम से मनाया

प्रातः महात्मा गाँधी मार्ग स्थित जैन मंदिर मे शांतिनाथ प्रभु जी की प्रतिमा पर वासक्षेप पूजन किया गया पश्चात् प्रभु का शक्रस्तव अभिषेक किया गया जिसमें सर्वप्रथम सर्वोषधि का अभिषेक का लाभ मगनलाल जी बोन्दर परिवार ने लिया पश्चात दूसरा अभिषेक केसर के पानी का अभिषेक का लाभ रमेशचंद जी रूपचंद जी चौधरी परिवार ने लिया गया तीसरा पंचामृत के अभिषेक का विजय कुमार जी प्रेमचंद जी परिवार ने लाभ लिया तथा सबसे आखिरी में प्रभु प्रतिमा पर वास चूर्ण का अभिषेक का लाभ जिनेन्द्र कुमार जी बाबूलाल जी परिवार ने लिया जैन श्री संघ द्वारा सभी अभिषेक में लाभार्थी परिवार के बाद लाभ लिया शक्रस्तव अभिषेक की विधि मनोहरलाल जी पुराणिक एवं अपूर्व पुराणिक के द्वारा संपन्न कराई गई शक्रस्तव अभिषेक पश्चात लाभार्थी परिवार नरेंद्र कुमार जी शांतिलाल जी परिवार द्वारा प्रभु की पक्षाल का लाभ लिया एवं प्रथम पूजन के लाभार्थी रमेशचंद जी रूपचंद जी चौधरी परिवार रहे इन सबके पश्चात प्रभु को फूल हार द्वारा पुष्प पूजा का लाभ पुराणिक परिवार ने लिया पश्चात प्रभु की आरती व मंगल दीपक उतरने के लाभार्थी आनंदिलाल जी भवरलाल जी साहेब परिवार रहे अंतिम में शांति कलश के लाभार्थी संतोषीलाल जी चाँदमलजी परिवार के परिवारजन रहे इस बीच स्नात्र मंडल की महिलाओ द्वारा स्नात्र पूजन किया गया जैनश्री संघ ने सभी लाभार्थी परिवार की अनुमोदना की। दोपहर मे श्रीसंघ द्वारा साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया पश्चात महिला मण्डल द्वारा श्री शान्तिनाथ प्रभु की पूजा पढ़ाई गई मिडिया प्रभारी स्वस्तिक जैन ने बताया रात्रि मे महात्मा गाँधी मार्ग पर स्थित बड़े मंदिर से चारो जिन मंदिर के दर्शन कर श्री शान्तिनाथ प्रभु की सामूहिक आरती की गई।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close