भीकनगांव में उपचुनाव कार्यक्रम तय, कांग्रेस समर्थित पार्षद को हटाया था, 7 जुलाई को होगा मतदान
Fast news jnta ki awaaz smpadk sajjad khan

भीकनगांव में उपचुनाव कार्यक्रम तय, कांग्रेस समर्थित पार्षद को हटाया था, 7 जुलाई को होगा मतदान

खरगोन जिले की भीकनगांव नगर परिषद में वार्ड 5 में उपचुनाव होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख़ की घोषणा कर आदर्श आचार सहिता लागू की है। 16 जून को अधिसूचना का प्रकाशन व 7 जुलाई को मतदान होगा।

वार्ड से कांग्रेस समर्थित पूनम अमित जायसवाल पार्षद निर्वाचित होकर अध्यक्ष चुनी गई थी। उनके नामांकन फार्म में अपराधिक रिकॉर्ड वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने की जानकारी छुपाने को लेकर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने स्थानीय कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनका पार्षद पद शून्य घोषित कर दिया। जिसके उन्हें अध्यक्ष पद से भी हाथ धोना पड़ा।
फिलहाल सुधा विजय महाजन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कामकाज देख रही हैं।
प्रतिद्वंदी पार्षद प्रत्याशी दूल्हेसिंह राजपूत ने 4 नवंबर 2022 को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में गंभीर आरोप लगाए गए कि जायसवाल ने 2022 के नगर परिषद चुनाव में नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया। उन्होंने दो अलग-अलग स्थानों पर अपना नाम मतदाता सूची में होने की जानकारी नहीं दी और धारा 138 के तहत एक साल की सजा का भी उल्लेख न करने को आधार बनाया। *फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज हरदोई से इसहाक पठान की रिपोर्ट*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़, प्रधान संपादक सज्जाद खान,


