February 8, 2026 |
टेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

खरगोन की सबसे बड़ी धूलकोट पंचायत में उपचुनाव, आर्थिक अनियमिता पर हटे थे सरपंच, 22 जुलाई को मतदान

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

खरगोन की सबसे बड़ी धूलकोट पंचायत में उपचुनाव, आर्थिक अनियमिता पर हटे थे सरपंच, 22 जुलाई को मतदान

खरगोन जिले की सबसे बड़ी लगभग 15 हजार आबादी की धुलकोट ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर उपचुनाव होगा। धूलकोट पंचायत में आर्थिक अनियमिताओं के चलते सरपंच को हटाया गया था। तब से उप सरपंच जयराम जाधव को दायित्व संभाल रहे हैं। अलग-अलग फलियों पंचायत फैली है। यहां 22 जुलाई को मतदान होगा।

धूलकोट के हटाए सरपंच सालकराम किराड़े ने वित्तीय अनियमितताओं के चलते हटा दिया। जांच में 15वें वित्त आयोग की राशि आहरित करने के बावजूद पशु हौज निर्माण नहीं किया। चौखंड, हाबज्या आदि फालियों में सीसी रोड का निर्माण नहीं किया।

उप निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई को नाम निर्देशन पत्र मिलेंगे। 8 जुलाई दोपहर 3 बजे तक जमा करना होगा।  नाम वापसी 11 जुलाई दोपहर 3 बजे तक होगी। 22 जुलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भव्या मित्तल ने रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं।
इसी कार्यक्रम के तहत भगवानपुरा जनपद के वार्ड 9 में जनपद सदस्य व भीकनगांव जनपद की खेरदा पंचायत में सरपंच पद पर भी चुनाव होगा।

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close