भगवान रणछोड़ राय जी को लगाए छप्पन भोग , महा आरती और अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन,
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सज्जाद खान
भगवान रणछोड़ राय जी को लगाए छप्पन भोग ,
महा आरती और अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन,

कूक्षी श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज , छप्पन भोग महोत्सव समिति द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर छप्पन भोग दर्शन एवम अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
स्थानीय , श्री रणछोड़ राय मंदिर मंगलवारिया में किया गया , जिसमे भगवान को घर से निर्मित , छप्पन भोग लगाए गए , भगवान का फूल बंगला भी सजाया गया , साथ ही महा आरती और महा प्रसादी का आयोजन किया गया l


महाउत्सव का मुख्य आकर्षण श्रीमती गुंजन , सोनी , दिशी सोनी , अनुजा सोनी , मानसी सोनी रक्षा सोनी द्वारा बनाई गई भगवान श्री नाथजी की रंगोली रही । महा आरती के पश्चात अन्नकूट का आयोजन किया गया , जिसमे सैकड़ों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया , कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष बाड़मेर , सुभाष मंडोरा , हीराचंद बाडमेरा , प्रदीप मंडोरा , गोपाल सोनी , भूपेंद्र मंडोरा, राजेश हेडाऊ , निर्मल जरोला , रणछोड़ जोजावारा मनीष बाड़मेर , योगेश जी बाड़मेर शिवम बाड़मेर, यश मंडोरा , अमन बाड़मेर , सहित सभी समाज जनों का सहयोग प्राप्त हुआ ।




