हिन्दू नववर्ष पर उपहार स्वरूप मिला कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल को शव वाहन ।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
हिन्दू नववर्ष पर उपहार स्वरूप मिला कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल को शव वाहन ।

कुक्षी विधानसभा में अनेक समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। यह बात कूक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कही, कि इसी समस्यायों में एक ओर गम्भीर समस्या थी।

कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल में जो अक्सर ही चर्चा का विषय रहती थी। जब भी हॉस्पिटल में असुविधाओं की बात आती थी तो शव वाहन की बात पहले होती थी।

वही विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने इसी समस्या का समाधान कर, कुक्षी नगर को हिन्दू नववर्ष के पावन दिवस पर कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल को लगभग 15 लाख की लागत वाले शव वाहन की चाबी देकर सौगात दी ।

विधायक हनी बघेल ने कहाकि शव वाहन ने ऐसे कई लोगो की समस्या से मुक्ति दिलाई जो निर्धन, असहाय थे।
कूक्षी विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य गावो में अपने परिजनों के निधन के बाद शव को उनके गृह गांव लेजाने में असमर्थ रहते थे।
कई बार किराए के वाहनों से शव लेजाने में विवश होना पड़ता था।
आज कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल में विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर शव वाहन की चाबी बी एम ओ अभिषेक रावत को सुपुर्द की
तब वहा उपस्तिथ नागरिकों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक हनी बघेल को धन्यवाद दिया ।
तो वही बघेल ने हिन्दू नववर्ष पर एक बड़ी सौगात दी तो अनेक सामाजिक , धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सहदेव पाटीदार ओर संजू पांडे सहित क्षेत्र की जनता ने विधायक हनी बघेल का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया ।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ कूक्षी से सज्जाद खान की रिपोर्ट
