February 8, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

शासकीय महाविद्यालय मनावर की NSS इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

शासकीय महाविद्यालय मनावर की NSS इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

मनावर। शासकीय महाविद्यालय मनावर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गोद ग्राम मोराड में “मेरा युवा भारत, डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” थीम पर आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सफलतापूर्वक दिनांक 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.सी. पॉन्टेल ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री रमेशचंद्र कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथियों में पीएम श्री एकीकृत हाई स्कूल मोराड के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार मालवीय एवं ग्राम के उप-सरपंच श्री शोभाराम जी उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. आर.सी. पान्टेल ने NSS स्वयंसेवकों के सात दिनों के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर स्वयंसेवको में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय सोलंकी ने शिविर के सात दिनों में संपन्न गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिविर में स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भीं वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. मानसिंह अजनार, प्रो. सुनील राठौर, डॉ. लोकेश कुमार बघेल, श्री राकेश जोशी, श्री अपील मुवेल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकमल नर्गेश सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close