
लाड़ली बहनों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का शर्मनाक बयान- केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर*
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत हित लाभ वितरण एवं जन समस्या शिविर संपन्न*

कुक्षी – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत हितलाभ वितरण एंव समस्या निवारण शिविर आज धार जिले कुक्षी में कृषि उपज मंडी प्रांगण में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं कन्या पूजन कर किया गया केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शिविर में संबोधन करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओ की अस्मिता की रक्षा को लेकर कई कानून बनाए वहीं हालही में मप्र कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को नशेड़ी बताना यह शर्मनाक बयान है जो निंदनीय है मोदी सरकार जल्द भ्रष्टाचार के खिलाफ नया कानून ला रहे जो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री 30 दिन जेल में रहेंगे उनकी कुर्सी खाली हो जाएगी जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी कितनी योजनाएं बनाई की जिसका वर्णन करे तो सुबह से शाम हो जायेगी आप इसी से अंदाजा लगाइए कि अमेरिका की जनसंख्या 50 करोड़ और मोदी सरकार ने 52 करोड़ आयुष्मान कार्ड भारत में बनाए हैं पूर्व मंत्री रंजना बघेल,प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला जनपद अध्यक्ष सरदार मेड़ा, जिला जनपद सदस्य दरियावसिहं जमरा ने भी सम्बोधित किया मंचासीन अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अजजा मोर्चा समिति सदस्य विरेन्द्र सिंह बघेल , रमेश धाडीवाल, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान,जनपद अध्यक्ष छगन बघेल निसरपुर जनपद अध्यक्ष शर्मिला चौहान एंव पांचों मंडल अध्यक्ष मौजूद थे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत हितग्राहीयो को 49 हजार के चैक का विवरण किया गया इस अवसर पर जनपद सीईओ अर्पिता राय, सीएमओ मायाराम सोलंकी,डही सीएमओ सतपुड़ा,टीआई राजेश यादव,बीईओ, महिला बाल विकास अधिकारी , भाजपा नेतागण, पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक सहित कुक्षी विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मनोज साधु द्वारा किया गया





