शासकीय महाविद्यालय, मनावर में संविधान दिवस मनाया
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक

शासकीय महाविद्यालय, मनावर में संविधान दिवस मनाया
शासकीय महाविद्यालय मनावर में आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं संविधान की शपथ दिलाई गई हैं।

इस कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ भूरेसिंह सोलंकी एवं डॉ शंकरसिंह गोखले ने भारतीय संविधान में निहित उद्देशिका ,मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्य तथा आदर्शो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये अधिकार नागरिकों को स्वतंत्रता और समानता प्रदान करते हैं और संविधान के महत्व को समझना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आई एस सस्त्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण ,कर्मचारीगण, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थ रहे
मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट



