सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहे हैं डीडी झोन के फाउंडर….
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहे हैं डीडी झोन के फाउंडर….


जिला मुख्यालय खरगोन के ड्रीम इंडिया स्कूल में निजी विद्यालय संचालकों के सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत डीडी झोन एजुकेशन के तहत एक सॉफ्टवेयर के एप्स से विस्तृत जानकारियां प्रोजेक्ट के माध्यम से स्कूल संचालकों को बताई गई,
इस अवसर पर डीडी झोन के फाउंडर *केवेंद्र पाटीदार* इंदौर द्वारा बताया गया कि उक्त सॉफ्टवेयर से कई चीजे जैसे —क्यूआर कोड के माध्यम से बिजली के बिल, रिचार्ज ,पेमेंट ट्रांसफर ,वही विद्यालय संबंधित डिजिटल एडमिशन , बच्चों की अटेंडेंस, टीचर्स अटेंडेंस, फीस, गोषवाडा, प्रोफार्मा, रिजल्ट के साथ विभिन्न प्रकार की मैसेज सुविधा वह कई जानकारियां सॉफ्टवेयर के माध्यम से सुविधा वर्तमान के लिए दी जा रही है ,वही यह डीडी झोन सॉफ्टवेयर और भी कई नई तकनीक को इसमें जोड़ने का प्रयास कर रहा हैं कार्यक्रम में आईडीएफसी बैंक मुंबई से पधारे मिस्टर अभिषेक जी वह उनकी टीम ने विस्तृत रूप से उक्त सेमिनार में अपने-अपने उद्बोधन दिए और उक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेमेंट ट्रांसफर एवं अन्य जानकारियां वह डाटा कलेक्ट से लेकर ज़रूरी फाइले तक हमेशा के लिए सेव रहेगी वह किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल हम देख सकते हैं,
साथ ही उन्होंने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की बात भी कही गई, उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल संचालक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज से तहसील संवाददाता जाकिर शेख की रिपोर्ट..




