February 8, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला…. सर और हाथ पर चोट

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला…. सर और हाथ पर चोट

धामनोद* -धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर पर रविवार की दोपहर हमला हो गया। उक्त घटना में कालूसिंह के सर और हाथ में चोट है उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले शासकीय अस्पताल लाया गया वहां से विनायक अस्पताल ले जाया गया। जानकारी लगते ही अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। बताया कि उनके सर में 5 से ज्यादा टांके लगे है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधायक कालू सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रिंस उर्फ पिंटू पिता संतोष, गेंदाबाई पति संतोष और रंजू पति शंकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार बताया कि दिन में विधायक ठाकुर अपने कुछ लोगों के साथ सिरसोदिया में फोरलेन के पास बने यात्री प्रतीक्षालय के पीछे वाले खेत पर जहां काम चल रहा है काम देखने गए थे। दोपहर में खेत पड़ोसी साथ आए और बोले की यह जमीन हमारी है यहां क्यों आए हो कह कर सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी और जब मना किया तो उन्होंने पत्थर उठाकर मारा और विधायक के साथ मारपीट की। साथ वालो ने बीच बचाव किया बाद में लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। चोट से विधायक को सर पर खून निकलने लगा। तत्काल उन्हें धामनोद के शासकीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नगर के निजी विनायक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी सारी जांचे हुई। वहीं अस्पताल के डॉक्टर हेमंत सोनी ने बताया कि उनके सर पर चोट है। अभी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऑब्जरवेशन में रखा है। घटना की जानकारी लिखते ही उनके समर्थको का अस्पताल में जमावड़ा लग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ धार से सज्जाद खान की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close