February 8, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक डॉ बलवीर सिंह वर्मा पिता श्री छिंगेलाल वर्मा, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, उप स्वास्थ्य केन्द्र कालापानी, ब्लॉक ठीकरी जिला बडवानी, निवासी मकान नम्बर 404, दक्ष पारिजात अपार्टमेंट, 22 ईएफ, स्कीम 54 विजय नगर इंदौर

आरोपी 1. डॉ. राजवीर तोमर, बीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ठीकरी, जिला बडवानी

आरोपी- 2. श्री राहुल कुमार गुप्ता, ब्लॉक कम्प्यूटर ऑपरेटर (संविदा), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ठीकरी, जिला बडवानी

रिश्वत राशि- 35,000/-

विवरण आवेदक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर उप स्वास्थ्य केन्द्र, कालापानी, ब्लॉक ठिकरी जिला बडवानी में पदस्थ है। आवेदक को हर माह 28500 / रुपए वेतन एवं 14500 / रुपए पी.वी.आई. परफोर्मेस बेस इंसेटिव) मिलता है आवेदक की वर्ष 2024 के 02 माह दिसम्बर-जनवरी) एवं माह मार्च, अप्रैल एवं मई 2025 की वेतन लगभग 1,42,000/एवं 10 माह का 1,45,000/- रुपए पी.वी.आई. इस प्रकार कुल 2,87,000/- रुपए निकलना है। आवेदकं अपने वेतन एवं पी.वी.आई. के भुगतान कराये जाने के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठिकरी में डॉ राजवीर तोमर मुख्यं खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं श्री राहुल कुमार गुप्ता, ब्लॉक कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा आवेदक के रूके हुये वेतन एवं पी. बी.आई की राशि निकालने के एवज में आवेदक से 50,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 11.07.25 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को आवेदक से 35,000/- रू० रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैपदल- कार्यवाहक उपुअ श्री आनंद चौहान, निरीक्षक श्री राहुल गजभिये, का.वा. प्रआर रंजीत द्विवेदी, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री अनिल परमार, आरक्षक श्री चेतन सिंह परिहार, आरक्षक आशीष आर्य आरक्षक कमलेश तिवारी, आरक्षक श्रीकृष्ण अहिरवार


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close