टांडा बरुड़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने मनाया 76 वा स्थापना दिवस टांडा बरुड़ ।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
टांडा बरुड़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने मनाया 76 वा स्थापना दिवस टांडा बरुड़। यहाँ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सोमवार को 76 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बैंक कर्मी व अंशधारी सदस्यों अमानतदारों व अन्नदाताओं का पुष्प हार व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया इस पर वरिष्ठ अंशदाता मोहन भीलु कुमरावत, सत्यनारायण कुमरावत, भगवान लक्ष्मण कुमरावत आदि।

इस दौरान शाखा के राजेश जोशी, चेतन पटेल, अजय तंवर,आदि मौजूद थे इस अवसर पर शाखा प्रबंधक गुप्ता ने शाखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ भगवान कुमरावत, दिलीप तोगड़िया, नंदकिशोर कुमरावत, ने बैंक का एटीएम और लाकर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर शाखा प्रबंधक ने उक्त सुविधा जल्द ही शुरू करने का आश्वासन दिया।

टांडाबरुड़ से जाकिर शेख की रिपोर्ट…



