February 8, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनहेल्थ

कूक्षी न्यायालय का संदेश,पेड़ पौधे मत करो नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कूक्षी न्यायालय का संदेश पेड़ पौधे मत करो नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट,

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2025 को तहसील न्यायालय कुक्षी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश श्री हर्ष राज दुबे ने व्यक्त किया कि इस पृथ्वी पर प्रकृति का पूर्ण रूपेण दोहन मानव ने किया है, किंतु पर्यावरण का ध्यान हम लोगों ने नहीं रखा है।प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसके जिम्मेदार हम सब नागरिक है,पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य हैं। भारतीय संविधान में भी पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य बनाया गया है, इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कुक्षी के अध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार ने व्यक्त किया कि हर अधिवक्तागण  कुक्षी न्यायालय परिसर में वृक्ष लगाए तो हमारा न्यायालय ग्रीन कोर्ट बन जाएगा।शासकीय अधिवक्ता श्री आर.के. गुप्ता ने कहा कि हमें पर्यावरण और वृक्षों का इस प्रकार ख्याल रखना चाहिए जिस प्रकार हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, इस अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं सभी अधिवक्तागण ने लगाए गए वृक्षों की देखभाल करने की शपथ ली। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल जैन, संघ के सचिव प्रभु मंडलोई एवं  अधिवक्ता दिलीप वर्मा, राजेंद्र पाटीदार, देवेश पाटीदार, सुर सिंह कन्नौज, राहुल माहेश्वरी, आकाश राठौर ,राजकुमार पाटीदार, अहमद शेख,पदम मौर्य, इडलसिंग रावत तथा न्यायालय के कर्मचारी आदि सहित सभी पक्षकारगण भी उपस्थित रहे ।*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close