कृषि उपज मंडी कुक्षी में सीसीआई द्वारा कपास खरीदी को लेकर उपयोग की जा रही मशीन को लेकर किसान नेता ने लगाया आरोप
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
कृषि उपज मंडी कुक्षी में सीसीआई द्वारा कपास खरीदी को लेकर उपयोग की जा रही मशीन को लेकर किसान नेता ने लगाया आरोप

कृषि उपज मंडी कुक्षी में भारतीय कपास निगम के द्वारा कृषि उपज मंडी कुक्षी में,
क्षेत्र के किसानों का कपास भारतीय निगम के मापदंडों के अनुसार नहीं बता कर अधिकांश किसानों का कपास नहीं खरीदा जा रहा है।

जिसके चलते आज दिनांक 20/11/2024 को दोपहर 1:00 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान नेता राजेंद्र पाटीदार के द्वारा कपास की गुणवत्ता मानक मशीन को फर्जी बताते हुए,
जिला कलेक्टर से मशीन की जांच किए जाने की मांग की गई है।

भारतीय कपास निगम की गुणवत्ता मानक मशीन को लेकर
*कूक्षी कृषि उपज मंडी सचिव हेमन्तसिंह जमरा* ने कहा की इस सम्बंध में कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया के उच्च अधिकारी को इस मामले को लेकर पत्रचार करूँगा,

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ कूक्षी से संपादक सज्जाद खान की रिपोर्ट




