जान जोखिम में डालकर नहर साफ कर रहे किसान,
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सम्पादक सज्जाद खान
जान जोखिम में डालकर नहर साफ कर रहे किसान,♦
थाना डेम की नहरों में 15 फिट तक की उग आई घास, यहां निकलते रहे हैं सांप
बाग – जनपद पंचायत बाग के ग्राम थाना में बड़ा डेम बनाया गया, जिसे थाना डेम के नाम से जाना जाता है । जीसकी नहरो से किसानों को अपने खेतों में पानी लेने के लिए खुद मशक्कत करना पड़ रही है।
ओर वह जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण नहरों में साफ सफाई का अभाव दिखाई दे रहा है।
ओर किसान खुद अपनी जान जोखिम में डालकर इन नहरों की साफ सफाई विगत 20 दिनों से कर रहै है।
जल संसाधन विभाग ने दो दिन पहले बाग ब्लॉक की थाना डेम की नहरों की सफाई किए बिना उसमें पानी छोड़ दिया। इस दौरान पानी नीमखेड़ा गांव के खेतों तक नहीं पहुंच पाया।
यहां किसान गेहुं और चने की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

इस गांव कै 40 से 50 आदिवासी किसानों ने अपने खर्च पर नहर की मरम्मत ओर सफाई करना शुरु किया था।
आप को बता दें कि नहर में 15 फिट ऊंची घास झाडिया उग आई है । यहाँ अक्सर जहरीले सांप आदि जीव जंतू निकलते रहते हैं।
इसमें सफाई करने वालों की जान खतरे से खाली भी नहीं है। किसान प्रताप चौहान,महेश डावर,रायसिंह मावड़ा,किशन पलासिया,प्रकाश, कैलाश चौहान,राजू बायसिह,लिमसिह,भीम सिंह,आदि ने बताया की नहरों में लंबी घास होने के कारण पानी घटबोरी गांव से आगे नहीं बढ़ पाया है । जल संसाधन विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध नही ले रहा है।
तो वही जल संसाधन विभाग के एसडीओ रवीन्द्र डोडवे ने दुरभष पर हमारे प्रतिनिधि को कहा की में अभी उपमंत्री ज्ञान सिंह बघेल को भेजकर जानकारी देता हूं, वहीं विभाग के अधीक्षण यंत्री से चर्चा कर किसानों की समस्या का जल्दी ही निदान किया जाएगा।
फास्ट न्युज जनता की आवाज के लिए बाग से शहजाद खान भारती की रिपोर्ट



