*किसान संगठनों ने किया मंडी व सीसीआइ अधिकारी का स्वागत* *कुक्षी*
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान
*किसान संगठनों ने किया मंडी व सीसीआइ अधिकारी का स्वागत*

कुक्षी , किसान संगठन के सदस्यों ने शनिवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान मंडी सचिव एचएस जमरा सहित सीसीआई के कपास अधिकारी उदय पाटिल, भीमा खोखर सहायक उप निरीक्षक के साथ कॉटन व्यापारी राजू पाटीदार का स्वागत किसान संगठन कुक्षी द्वारा किया गया। किसान संगठन के की पदाधिकारी ने कहा कि कृषि उपज मंडी में और अधिकारियों का व्यवहार किसानों के साथ मित्रता ने पूर्ण रहता आया है, वही सीसीआई अधिकारी गों पाटिल ने भी इस वर्ष बिना किसी भेदभाव के हैं। किसानों के कपास को समर्थन मूल्य पर खरीदा से है, वही मंडी सचिव जमरा और व्यापारी पाटीदार में भी मंडी में सहयोग करते है इसलिए शनिवार को किसानों ने किसान संगठन के साथ सभी का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर किसान संगठन के रामदास मुकाती, रामेश्वर हवेलीवाला, देवेंद्र पाटीदार, राहुल पाटीदार धुलसर, विजय पाटीदार मौजूद रहे।
एक लाख 62 हजार क्विंटल कपास खरीदी की

कुक्षी कृषि उपज मंडी में इस वर्ष सीसीआई ने समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी में अबतक एक लाख 62 हजार क्विटल कपास की खरीदी कर ली है, वही 15 मार्च से कपास बिक्री पंजीयन अब बन्द हो गया है। वैसे इस वर्ष पहली बार ऐसा होगा जब सीसीआई की कपास खरीदी अप्रैल के पूर्व ही बन्द हो जाएगी जबकि अभी भी कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में वाहन कपास बिक्री के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान,



