February 8, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

फ़ास्ट न्यूज जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

जल जीवन मिशन योजना बनी अधिकारियों की भ्रष्टाचार योजना,

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

जल जीवन मिशन योजना बनी अधिकारियों की भ्रष्टाचार योजना

खरगौन केंद्र सरकार की जीवनदायिनी जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को ग्रामीण क्षेत्र के लिए लांच की थी ।

 

मोदी सरकार ने जब लांच किया तब सोचा नहीं गया होगा की यह योजना ,
परिवारों को पानी नहीं बल्कि अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने के अवसर प्रदान करने वाली योजना बनेगी।

सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर शुध्द पीने का जल पहुंचाना था जिसकी डेडलाइन 2024 निर्धारित थी।

फिर भी जिले में बैठे अधिकारियों की उदासीनता और पैसा कमाने की नियत ने सरकार की योजना का बंदरबांट कर
सरकारी पैसों का जमकर दुरूपयोग करने से अधिक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

तो वही खरगौन जिले में पानी किल्लत से ग्रामीण क्षेत्र में आह कार मचा हुआ है। भीषण गर्मी के दिनों में पानी के लिए मोहताज हो रहे , तो वही ग्रामीणों की मटमैला पानी पीने की मजबूरी बन गई है।

सरकार की डेडलाइन 2024 होने के बावजूद बड़े अधिकारियों में योजना को लेकर कोई रुचि नहीं देखी जा रही है।

सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन अधिकारी करने की बजाय अपनी जेब भरने में पूरा ध्यान दे रहे है।

खरगोन जिले में लगभग सभी जनपदों की पंचायतों में काम तो तामझाम के साथ शुरू किया गया।
लेकिन मैदानी स्तर पर काम आधा अधूरा गुणवत्ता विहीन देखने मिल रहा है।

जिले की भगवानपुरा जनपद पंचायत की अनेक ग्राम पंचायतों में योजना का काम कछुआ चाल से चल रहा है।

तो वही जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत काबरी के अम्बा चौकी में भीषण गर्मी के दिनों में पानी के लिए मोहताज़ हो रहे है। ग्रामीण कैलाश किराड़े, भुवनिराम ने बताया कि झिरी का मटमैला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

तो वही खरगौन जिले भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नलजल योजना में हो रही अनिमिक्ताओ को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुचा,

भोपाल पहुच कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके से उनके निज निवास पर मिला। मंत्री महोदया से मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में हो रही नलजल योजनाओं अनिमिक्ताओ की लिखित जानकारी दी,

मान्य मंत्री महोदया ने दो टूक कहा कि जांच करवा लेंगे, पीएचई विभाग के अधिकारी जवाब देने से कतराते नज़र आ रहे है।

फ़ास्ट न्यूज़, जनता की आवाज़ की विशेष रिपोर्ट ,सज्जाद खान,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close