February 9, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेश

3 और 4 साल के मासूम बेटों की पिता ने की हत्या, घर के आंगन में पड़े मिले दोनों के लहूलुहान शव*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

3 और 4 साल के मासूम बेटों की पिता ने की हत्या, घर के आंगन में पड़े मिले दोनों के लहूलुहान शव*

कुक्षी के डिगवी में एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक की उम्र 3 साल तो दूसरे की 4 साल है। सुबह दोनों के शव घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मिले।
ये घटना धार जिले के कुक्षी के डिगवी गांव में गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बच्चों की मां मंजू (उम्र 30 वर्ष) ने पुलिस को शिकायत की। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते ये वारदात होना बताया जा रहा है।

*पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश की*

बच्चों की मां मंजू ने पुलिस को बताया- रात में पति सिकदार ने मेरा गला दबाकर मारने की कोशिश की। मैं किसी तरह बचकर बड़े बेटे पंकज को लेकर घर से भाग निकली। घर पर बेटा आकाश (4) और विकास (3) रह गए।

*घर लौटी तो दोनों बच्चों की लाश पड़ी मिली*

मंजू ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे जब वह वापस घर आई तो यहां दोनों बेटे आकाश और विकास घर के आंगन में लहूलुहान पड़े थे। उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। घर के अंदर से पति गायब था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया था।

*आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम*

बच्चों की लाश देखने के बाद मंजू ने गांव के पटेल प्रताप सिंह को सूचना दी। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डही थाना प्रभारी दिलीप तड़ेवला ने बताया कि बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन के सौंप दिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी पेशे से किसान था, जो कि विक्षिप्त बताया जा रहा है।
*समाचार लिखें जाने तक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close