February 9, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर की मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष की जवाब देही

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर की मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष की जवाब देही नहीं होने के कारण सर्व सम्मति से नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया*

ओंकारेश्वर :- अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर में शुक्रवार को समाजजनों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए। वर्तमान अध्यक्ष गुलाबचंद सोनी हरसूद को विगत दिनों नोटिस दिया गया अब जिसके प्रतिउत्तर में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वर्तमान अध्यक्ष के उदासीन रवैये को देखते हुए धर्मशाला के सरंक्षको व सदस्यों ने सर्वसम्मति से धर्मशाला के नए अध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव बैठक में रखा। समाजजनों ने बताया पूर्व अध्यक्ष के धर्मशाला में नहीं आने व सक्रिय ना रहने के कारण बैठक में वर्तमान समिति को भंग करने का निर्णय लिया गया। साथ ही धर्मशाला के संरक्षको व सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से राजेंद्र सोनी कडेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया जल्द ही धर्मशाला की नर्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान कपिल सोनी, कैलाशचंद्र सोनी, निशांत सोनी, जितेंद्र सोनी, प्रकाश सोनी, शैलेंद्र सोनी सहित अन्य समाजजन मौजूद थे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ,सनावद से संजेय सोनी की रिपोर्ट,


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close