
*जैन श्रीसंघ व नवयुवक परिषद द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,सेकड़ो मरीजों का हुआ इलाज निःशुल्क…*


*जैन सिद्धांतो मे अहिंसा के साथ सेवा का बड़ा महत्व रहा हैं और हमारे सिद्धांतों मे भी रोगी वृद्ध एवं तपस्वी की सेवा करने के उपदेश दिए गए हैं – मनोहरलाल जी पुराणीक..*

कूक्षी नगर में स्थित श्री सिमंधर स्वामी जी मंदिर के प्रतिष्ठा के 100 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर श्रीसंघ कुक्षी व श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के तत्वाधान मे जैन हॉस्पिटल बड़वानी द्वारा नगर के निजी धर्मशाला मे 8 जून 2025, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य व निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे सेकड़ो लोगों का मुफ्त इलाज किया. साथ ही उन्हे मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई व लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ समाज रत्न श्रीसंघ अध्यक्ष श्री मनोहरलाल जी पुराणीक व समाज जनो द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री सिमंधर स्वामी व प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव श्रीमद विजय श्री राजेंद्र सूरीश्वर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए व दीप प्रजवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से से देर शाम तक चला. बड़वानी के प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम ने सर्व समाज के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया.
इस शुभ अवसर पर समाज रत्न श्रीसंघ अध्यक्ष माननीय श्री मनोहरलालजी पुराणीक ने बताया की जैन सिद्धांतो मे अहिंसा के साथ सेवा का बड़ा महत्व रहा हैं और हमारे सिद्धांतों मे भी रोगी वृद्ध एवं तपस्वी की सेवा करने के उपदेश दिए गए हैं। इसी उद्देश्य को लेकर आज सेवाभाव स्वरूप समाज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगया गया हैं – जैन समाज समय समय पर समाज के साथ नगर की, प्रदेश की और देश की सेवा मे निरंतर योगदान देने मे आगे आता रहा हैं।
स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेश जैन, एम.एस (सर्जरी) एफ.ए.आई.एस. / डॉ. रोहन जैन / एम.एस (सर्जरी), एफ.एम.ए.एस. (GEM हॉस्पिटल) पूर्व सर्जन धीरज हॉस्पिटल, बड़ौदा जनरल / लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं इन्डोस्कोपिस्ट / डॉ. निशु जैन, एम.एस (गायनी), एफ.ओ.एम.एस. प्रसुति, स्त्री रोग एवं निःसंतानता विशेषज्ञ अपनी सेवाए प्रदान की
*निःशुल्क जाँच..*
HB% / SUGAR / BMD / TSH की जांच निःशुल्क की गई।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान




