ईश्वर उन्ही का साथ देता है जो सत्य के मार्ग पर चलता है धर्म के प्रति कभी आस्था कम नहीं होना चाहिए पंडित नागर
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

ईश्वर उन्ही का साथ देता है जो सत्य के मार्ग पर चलता है धर्म के प्रति कभी आस्था कम नहीं होना चाहिए पंडित नागर

निप्र सरदारपुर
बोला मोयाखेड़ा रोड नर्मदा मंदिर कुंभाजी मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय भागवत कथा के अंतिम दिन सुबह 7:00 हवन यज्ञ कर 9:00 बजे भंडारा चालू कर दिया जो दिन भर भंडारा का दौर चलता रहा कथा के अंतिम दिन जनसैलाब उमड़ा आसपास क महिला पुरुष द्वारा बड़ी संख्या में कथा का श्रवण करने हेतु आए तथा भंडारे की महाप्रसादीग्रहण की कथा वाचक संत श्री मोहित जी नागर ने कहा



धर्म के प्रति हमेशा आस्था रखनी चाहिए धर्म का जो साथ नहीं छोड़ता वह हमेशा भवसागर से पार हो जाता है ईश्वर भी उन्हीं का साथ देता है जो सत्य का साथ देता है तथा सबसे प्रेम पूर्वक रहना चाहिए ईश्वर की भक्ति ही सच्ची भक्ति हैअपने जीवन में किए गए कर्म का फल अच्छा हो इसलिए अच्छे कर्म ही करना चाहिए अच्छे या बुरे कर्म करना अपने हाथ में है इस सांसारिक जीवन में मर्यादा कभी लांघना नहीं चाहिए तथा अपने संस्कारों के प्रति सजग रहना चाहिए पश्चिमी संस्कृति का कभी भी उपयोग नहीं करना चाहिए क्रोध रूपी जहर को अपना दिमाग से निकाल देना चाहिए क्योंकि क्रोध करने वाला कभी भी जीवन में सफल नहीं होता है क्षण भर का क्रोध करने के बाद मनुष्य अंत में पश्चाताप ही करता है उक्त प्रेरणादायक प्रवचनप्रेरणादायक प्रवचन ग्भागवत कथा के दौरान पंडित मोहित नागर ने उपस्थित श्रोताओं को कहे
नारी का कभी अपमान नहीं करना चाहिए ,,,,,,,
नारी ही नारायणी है नारी मां बहन पत्नी और बेटी के रूप में हमारे जीवन का अभिन्न अंग होती है इसकी ममता त्याग सहनशीलता का कोई मोल नहीं होता है जब किसी ने नारी को अपमानित किया उसका विनाश एक ही हुआ चाहे द्रोपदी का चीर हरण करने वाले हो या सीत हरण इनका विनाश ही हुआ
है हमेशा नारी को दया भाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से ही देखना चाहिए

नशा मुक्ति का अभियान का हो रहा है असर ,,,,,,,
कथावाचक पंडित मोहित नागर द्वारा जहां जहां पर भी भागवत कथा का श्रोताओं का रसपान कराते हैं उन्हीं जगह लोगों को नशा मुक्ति अभियान भी चला रहे हैं ताकि लोगों को नशे के प्रति गलत आदत ना हो तथा नशा के दुष्प्रभावों को बारे में उपस्थित श्रद्धालुओ को हमेशा बताया जाता है तथा इससे धर्म एवं धन का नाश होता है अनेक लोगों द्वारा पंडित नागर के द्वारा दिए गए प्रवचन से प्रभावित होकर नशा भी छोड़ रहे कथा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नितिन जोशी भी कथा सरवन करने पहुंचे जैसे गुरुदेव को पता चला कि हमारे बीच में डॉक्टर नितिन जोशी भी कथा श्रवण करने आए हैं गुरुदेव ने डॉक्टर जोशी जी को मंच पर बुलाया गया गुरुदेव के द्वारा और डॉक्टर नितिन जोशी जी का गुरुदेव द्वारा स्वागत भी किया गया और कथा सरवन कर रहे सभी श्रद्धा लोगों से गुरुदेव ने कहा कि हम दो लोगों के सामने हाथ जोड़ते हैं पहले भगवान और दूसरा रूप है डॉक्टर भगवान का इन दोनो के सामने अपन हाथ जोड़ते हैं इसलिए अपन सभी को डॉक्टर और डॉक्टर के परिवारों के लिए अपन प्रार्थना करें कि यह सुखी रहे इनका परिवार भी सुखी रहे, समिति के सदस्य लालचंद मारु चांदोरा ,शंकर लाल मारु पत्रकार इन्होंने बताया की आयोजन करता सरदारपुर तहसील के समस्त धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ जो सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


