क्राइमदेशमध्यप्रदेशहेल्थ
खरगोन । ठंड के दिनों में भगवानपुरा के डुडवा फाल्या के रहवासी पानी की समस्या से जूझते हुए नज़र आ रहे हैं।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

खरगोन । ठंड के दिनों में भगवानपुरा के डुडवा फाल्या के रहवासी पानी की समस्या से जूझते हुए नज़र आ रहे हैं।

तो वही हम बता दे कि, प्रधानमंत्री नलजल योजना के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया करने का 2019 में योजना को लागू किया था।
जिसके चलते ग्रामीणों क्षेत्र में हर घर नलजल योजना तहत पानी पहुचा जाना था।

- खरगोन जिले के भगवानपुरा विकास खण्ड के डुडवाफल्या में पेयजल टंकी बनने के बावजूद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ,पेयजल टंकी का पानी पिछले दो तीन महीनों से सैकड़ों घरों तक नहीं पहुंचा हैं, इस और पीएचई विभाग के अधिकारियों ऒर कर्मचारियों का ध्यान नहीं हैं, नलजल योजना के तहत पेयजल टंकी बनाई गई हैं,लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा हैं।
जिसके चलते ग्रामीणों को नदी नालों का मठ मिला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं ग्राम पंचायत का कहना हैं कि, काम अधूरा होने से पेयजल टंकी हैंडओवर नहीं की गई हैं, पूरा काम होने के बाद ही हैंडओवर करेंगे।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ खरगोन से इसहाक पठान



