माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार, श्री संजीव
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

धार,श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण में तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय कुक्षी द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तश्करी के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए 26 जून से 30 जून तक जागरूक्ता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 30.06.2025 को सिविल

न्यायालय परिसर कुक्षी से नशा मुक्ती जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में अधिवक्तागण सम्मिलित हुए। उक्त रैली को द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अंबुज पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री पाण्डेय ने व्यक्त किया कि अधिवक्तागण समाज के प्रबुद्ध प्राणी है जिनके माध्यम से समाज को नशा न करने की सलाह दी जा रही है। किसी भी प्रकार के नशे से आदमी का जीवन तबाह ही हुआ है। उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री सचिन कुमार जाधव, न्यायाधीश श्री हर्ष राज दुबे के साथ ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र पाटीदार और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य तथा अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुक्षी
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सज्जाद खान




