भगवानपुरा थाना क्षेत्र में तूफान वहान की टक्कर से एक कि मौत, दो हुवे घायल पुलिस जांच में जुटी
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

भगवानपुरा थाना क्षेत्र में तूफान वहान की टक्कर से एक कि मौत, दो हुवे घायल पुलिस जांच में जुटी

भगवानपुरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देजला के चांदपूरा में तूफान वाहन और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो बच्चियों एवम युवक को गंभीर चोटे आई हैं। जानकारी अनुसार मंगलवार शाम पांच बजे के करीब चांदपुरा निवासी जगदीश उर्फ जंगू अपनी पत्नी मिश्रीबाईं 26वर्ष दो बेटियों रुमिला 9वर्ष एवं रंगीता 7वर्ष के साथ विवाह समारोह में ग्राम वड़ीया जा रहे थे,तभी भगवानपुरा की ओर से आ रही तूफान गाड़ी क्रमांक एमपी 10 बी ए 4592 ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मिश्रीबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं जगदीश और उसकी दोनों बेटियों को पैरों में फेक्चर हुआ हैं साथ ही अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा उनका प्रारंभिक उपचार कर रात आठ बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बीएमओ एवं थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी। तूफान गाड़ी ग्राम पीपलझोपा का बताई जा रहा हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया हैं। बाइट टि आई केलाश चोहान
*
फास्टन्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान * की रिपोर्ट*



