February 9, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

ग्वालियर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में दहाड़े नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

ग्वालियर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में दहाड़े नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,*

विधानसभा और संसद सिर्फ कानून पास करने के लिए चल रही है। आम आदमी के मुद्दे और समस्याओं को नहीं सुना जा रहा: उमंग सिंघार*

ग्वालियर: 28.04.2025*

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी ने रैली का आयोजन किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल हुए। जनाधिकारों के लिए आयोजित इस रैली में उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है कि कांग्रेस संविधान रैली सिर्फ दलित आदिवासियों के लिए कर रही है। संविधान ने सभी को अभिव्यक्त की आज़ादी का अधिकार दिया है लेकिन लोग आज अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं।

उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार के खिलाफ आम आदमी अगर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करता है, तो उसपर केस दर्ज हो जाता है। मुंबई में स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा पर भी केस दर्ज हुआ और उसके कार्यक्रम में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि आज लोगों के मूल अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। सिंघार ने कहा कि ये संविधान के साथ जनाधिकारों और नागरिक रैली भी है। सरकार की जवाबदारी है की लोगों को नौकरी दे। महंगाई से बचाये। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह जैसे भाजपा नेता 400 रुपये के गैस सिलेंडर को महंगा बताते थे। अब वही सिलेंडर लगभग 1100 रुपये का हो गया है।

उमंग सिंघार ने कहा कि पड़ोस के कई देशों में डीजल पेट्रोल सस्ता है लेकिन भारत में इसके दाम आसमान छू रहे हैं। ये पैसा जनता से लेकर विदेशी कंपनियों की जेब में जा रहा है जो मोदी सरकार को चुनावों में चंदा देती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्वदेशी की बात करती है लेकिन लाखों करोड़ की बुलेट ट्रेन जापान को दी। न्यूक्लियर रिएक्टर का ठेका अमेरिका को दिया और पमंडुब्बी, गंगा सफाई में भी ऐसा ही हुआ है। यही जनता का पैसा विदेशी कंपनियों में जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये सरकार कहती है कि स्टार्टअप के लिए पैसे दे रही है लेकिन 70 फीसदी तक स्टार्टअप बंद हो गए। सेना में भर्तियां नहीं हो रही हैं। ये सिर्फ ब्रांडिंग की सरकार है उसे युवाओं के आंशू नहीं दिखते, गरीबों की बात नहीं होती, होती हैं तो सिर्फ उद्योगपति की कैसे उन्हें हजारों करोड़ रुपये दिए जाएं और ये सरकार हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि इनके संगठन आरएसएस ने 53 साल बाद अपने मुख्यालय पर भारत का झंडा लगाया। भाजपा नाजीवादी सरकार है ये कभी नमस्कार नहीं करते हाथ उठाकर सलूट करते हैं जैसा हिटलर करता था। उन्होंने कहा आज विधानसभा और संसद सिर्फ कानून पास करने के लिए चल रही है। आम आदमी के मुद्दे वो चाहे युवाओं के हो या किसानों के समर्थन मूल्य की बात हो नहीं सुने जा रहे।

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि अभी हाल ही में दतिया दौरे पर था वहां एक पूर्व गृहमंत्री का इतना आतंक है कि कांग्रेस के कार्यक्रम में कोई गया तो उसके ऊपर केस बना दिया जाता है। पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल है। उन्होंने कहा कि चंबल में अब डाकू खत्म हो गए लेकिन ED और सीबीआई के सहारे 2 रंगा और बिल्ला डाकू बनकर आ गए हैं। देशभर में इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन्ही सब चीजों को लेकर ये रैली की गई है। नेता प्रतिपक्ष ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। रैली में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत जी समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ , संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close