February 9, 2026 |
टेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेश

भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, वो ढाल जिसने पाकिस्तानी मिसाइलों को धूल चटा दिया, जानें इसकी खासियत*

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, वो ढाल जिसने पाकिस्तानी मिसाइलों को धूल चटा दिया, जानें इसकी खासियत*

भारत ने हाल ही में अपनी रक्षा क्षमताओं में एक बड़ी सफलता दर्ज की जब अत्याधुनिक S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ओर से दागी गई कई मिसाइलों को पलभर में नष्ट कर दिया. रूस से प्राप्त यह सिस्टम भारतीय वायुसेना का वह हथियार बन गया है, जिसने दुश्मन की किसी भी हवाई चाल को नाकाम करने की क्षमता हासिल कर ली है.

*क्या है S-400 ट्रायम्फ सिस्टम?*

S-400 रूस का बना दुनिया का सबसे आधुनिक और शक्तिशाली लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है. यह एक साथ 36 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और 400 किलोमीटर तक की दूरी पर दुश्मन के विमानों, क्रूज मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों और यहां तक कि ड्रोन तक को भी मार गिरा सकता है.

*S-400 की खासियतें*

अत्यधिक रेंजः 400 किलोमीटर तक टारगेट को मार गिराने की क्षमता.

बहुस्तरीय सुरक्षाः एक ही यूनिट में अलग-अलग रेंज की मिसाइलें होती हैं – 40N6 (400km), 48N6 (250km), 9M96E2 (120km), 9M96E (40km).

360-डिग्री कवरेजः पूरे परिधि में निगरानी और प्रतिक्रिया
देने की क्षमता.
सटीक निशानाः हाई-फ्रीक्वेंसी रडार और मल्टी-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी के साथ.

हाइपरस्पीड इंटरसेप्शनः मिसाइलें 4.8 मैक की रफ्तार से चलती हैं, जो किसी भी दुश्मन की मिसाइल से तेज होती हैं.

*पाकिस्तान पर असर*

जब पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को टारगेट पर लेकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, तो भारत के सीमावर्ती इलाकों में तैनात S-400 सिस्टम ने बेहद कम समय में उन्हें ट्रैक कर लिया और उन्हें मिड-एयर में ही नष्ट कर दिया. इससे पाकिस्तान की रणनीतिक योजना ध्वस्त हो गई और उसे अपने कई सैन्य कदम पीछे खींचने पड़े.
भारत के पास S-400 की तैनाती से न केवल पाकिस्तान बल्कि चीन पर भी दबाव बना है. यह सिस्टम अब उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा का अभेद कवच बन चुका है. इसके कारण भारतीय वायुसीमा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो चुकी है.
S-400 ट्रायम्फ भारत की सैन्य शक्ति में एक ऐसा गेम चेंजर है, जिसने आसमान में दुश्मन की किसी भी घुसपैठ को नामुमकिन बना दिया है. पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर यह सिस्टम न सिर्फ तकनीकी श्रेष्ठता का प्रतीक बना है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का भी मजबूत स्तंभ बन गया है

.फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close