
जैन श्री संघ टांडा, चातुर्मास समिति एवं कोठारी परिवार टांडा ने किया तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष पप्पू शर्मा का सम्मान*

टांडा (धार) – टांडा नगर में चातुर्मास के इस महापर्व में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर नगर में चल रहे चातुर्मास के आयोजन की खबर जन जन तक पहुँचाने पर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष पप्पू जी शर्मा का कार्यक्रम में लगभग 6000 से भी अधिक की संख्या की मौजूद गुरुभक्त एवं जन मानस के बीच जैन श्री संघ टांडा, तत्वचिंतन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विनय जी बाफना एवं कार्यक्रम के फले चुंदड़ी (सर्व समाज भोजन प्रसादी) व सभी अतिथियों के बहुमान के लाभार्थी श्री सुरेश कुमार शांतिलाल जी कोठारी परिवार टांडा के द्वारा श्री फल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया…
*सम्मान एवं बहुमान होने पर बोले- शर्मा*
यह बहुमन गुरुदेव पुण्य सम्राट जयंतसेन महारासाहब के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ है इसे मैं गुरुदेव के चमत्कार से कम नहीं मानता यह चातुर्मास पर्व जिसने टांडा नगर की धरती को धन्य कर दिया नन्हे मुन्ने छोटे मासूम बालक बालिकाओं ने अपने खेलने कूदने एवं पढ़ने के समय में तप आराधना कर नगर वासियों को चौंकाया एवं तपस्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे टांडा नगर गौरवान्वित हुआ है,
नगर में कठिन तप एवं आराधना चल रही है उसकी खबर प्रकाशित करना पत्रकारों का कर्तव्य रहता है यह मेरा अकेले का नहीं अपितु कुक्षी तहसील के सभी समस्त कलम के हर सिपाही का सम्मान है, !
जैन श्री संघ टांडा, चातुर्मास समिति, परिषद परिवार, नगर पत्रकार संघ, तहसील पत्रकार संघ, सभी ईस्ट मित्रों एवं स्नेहजनों काआभारी हूँ जिन्होंने मुझे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मुझे बधाई देकर मेरा अभिवादन किया।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़,टाण्डा, धार से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट,,



