
सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाये हम कूक्षी न्यायालय, न्यायाधीश श्रीमती आरती शुक्ला


माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार, श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण मे ग्राम निम्बोल में वृहद वृक्षारोपण शिविर का आयोजन किया गया।


उक्त वृक्षारोपण शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय कुक्षी से न्यायाधीश श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री अम्बुज पाण्डेय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री सचिन कुमार जाधव प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड कुक्षी एवं श्री हर्ष राज दुबे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड कुक्षी जिला धार म.प्र. के साथ ही एस. डी.एम. श्री विशाल धाकड़, ए.जी.पी. श्री आर.के. गुप्ता व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र पाटीदार सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में निम्बोल पहाडी पर करीब 500 पौधों का रोपण किया गया। उक्त कार्यकम में ग्राम पंचायत निम्बोल व मसानिया के ग्रामीणजन, पंचायत के कर्मचारी व शासकीय स्कूल के बच्चे भी उपस्थित हुए। ग्रामीणजन को अधिक से अधिक पेडों को लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करने का संदेह दिया गया।
(हर्ष राज दुबे)
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेण कुक्षी, जिला धार (म.प्र.)
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ( प्रधान संपादक) सज्जाद खान,,,



