February 8, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेश

खंडवा आज दिनांक 11 अप्रेल 2025 को ज्योतिबा फुले शा,पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा मे राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

खंडवा
आज दिनांक 11 अप्रेल 2025 को ज्योतिबा फुले शा,पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा मे राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई।

कॉलेज प्राचार्य श्रीमान मुकेश वास्कले जी महेश पवार जी विनोद निशोद जी द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इस उपलक्ष्य मे श्री वास्कलेजी द्वारा फुले साहब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया की फुले साहब ने अपने जीवनकाल मे समाज मे व्याप्त बुराइयों का कठोर विरोध किया.
मू अनिल सोमकुंवर जी ने फुले साहब की लाइनों को कोट करते हुए कहा
शिक्षा बिन मति गई
मति बिन नीति गई
मति बिन गति गई
गति बिन वित्त गया
वित्त बिन शुद्रो का पतन हुआ।
इतना बड़ा अनर्थ एक अशिक्षा के कारण हुआ।

और उनके जीवन संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले को आधुनिक काल के क्रांतिकारी विचारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने समाज में व्याप्त विषमतावाद के खिलाफ प्रबल जनांदोलन खड़ा किया । शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्होंने शिक्षा से सर्वाधिक वंचित अस्पृश्य एवं सर्व समाज की महिलाओं के लिए पाठशालाएं खोली। उन्होंने सत्यशोधक समाज के माध्यम से विषमतावाद को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए अनेक क्रांतिकारी साहित्य का निर्माण किया उनकी प्रसिद्ध किताब गुलामगिरी की प्रस्तावना में शूद्र अतिशूद्र अर्थात ओबीसी एससी एसटी को मूल निवासी की पहचान प्रदान की।
कॉलेज परिसर मे कॉलेज स्टॉफ व विद्यार्थीयों के साथ श्री राजेश जमरा जी बामसेफ से मू. महेश पवार, मू.विनोद, मू.निशोद ,मू स्वामी सिसोदिया, मू कलिराम भोरगे आदि उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान,9893336139


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close