खरगोन। भगवानपुरा में सेंधवा मार्ग पर बाईक सवार को बचाने में, तूफान वाहन हुआ अनियंत्रित,हादसे में आठ लोग हुए घायल,
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ के संपादक सज्जाद खान

खरगोन। भगवानपुरा में सेंधवा मार्ग पर बाईक सवार को बचाने में, तूफान वाहन हुआ अनियंत्रित,हादसे में आठ लोग हुए घायल,

भगवानपुरा में बुधवार शाम पांच से साढ़े पांच बजे के करीब काकड़िया फाटे के पास बाईक सवार को बचाने में एक तूफान गाड़ी क्रमांक एमपी 13जेड,ई, 4846 पलटी खा गईं, हादसे में आठ लोगों को चोटें आई हैं, ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस वाहन से भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया,
जहां पर डाक्टर शेफाली विश्वास के द्वारा उनका उचित उपचार किया गया,डाक्टर शेफाली विश्वास ने बताया कि, हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं,इनमें से एक बुजुर्ग को सिर में अधिक चोट लगने के कारण उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में बड़वानी जिले के पलसूद क्षेत्र के ग्राम दौंदवाड़ा निवासी होना बताया गया।

वहीं एक सौ आठ एंबुलेंस वाहन के दीपक मुजाल्दे घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे,और घायलों को अस्पताल पहुचाया,
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़, खरगोन से इसहाक पठान कि रिपोर्ट



