खरगोन। एमपी में यूथ कांग्रेस चुनावों का ऐलान कर दिया गया है।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ संपादक सज्जाद खान

खरगोन। एमपी में यूथ कांग्रेस चुनावों का ऐलान कर दिया गया है।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव होगा। साथ ही स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कमेटी, डिस्ट्रिक्ट कमेटी के सदस्य भी चुने जाएंगे। चुनाव के लिए एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया है। यह जानकारी सोमवार को मुख्यालय पहुंचे युवक कांग्रेस के चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक रितिक शुक्ला पत्रकारों से साझा की। शुक्ला ने बताया
मध्यप्रदेश में पहली बार ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर पार्टी के चुनाव और मेंबरशिप का ऐलान किया है। यही सदस्यता अभियान भी होगा। 27 अप्रैल से नामांकन होगा जो 6 मई तक चलेंगे। 13 ओर 14 मई से सदस्यता शुरू होगी। सक्रिय सदस्य बनाने के बाद 6 पदों के लिये चुनाव होँगे। राहुल गांधी की सोच है कि अंतिम पड़ तक लोकतंत्र के तरीके से चुने जाए। हमारी अपील है कि सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवा आगे आये। इस अभियान का हिस्सा बने।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट*




