February 10, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेश

कुक्षी। सुसारी निवासी 80 वर्षीय सदाशिव वडनेरे का बीमारी की वजह से साईं हॉस्पिटल बड़वानी में निधन हो गया

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी। सुसारी निवासी 80 वर्षीय सदाशिव वडनेरे का बीमारी की वजह से साईं हॉस्पिटल बड़वानी में निधन हो गया। परिवार की इच्छा व लॉयन्स क्लब अंजड़ के सहयोग से लॉयन्स क्लब बड़वानी सिटी ने नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। पिता की मृत्यु के बाद उनके सुपुत्र मनोज वडनेरे एवं अखिलेश वडनेरे ने अपने काकाजी लॉयन्स के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर निमाड़ लॉयन माणक वडनेरे अंजड़ की प्रेरणा से अपने पिताजी के नेत्रदान की सहमति प्रदान की। लॉयन माणक वडनेरे द्वारा लॉयन्स क्लब बड़वानी सिटी के नेत्रदान कॉर्डिनेटर को सूचना दी गई। बड़वानी के लॉयन राम जाट द्वारा कीट की व्यवस्था की गई और सरस्वती नेत्र चिकित्सालय के डॉ. ललित मालव और नीतेश पाटीदार के साथ हॉस्पिटल पहुंचकर सदाशिवजी के नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाकर कार्निया सुरक्षित कर एम. के. इंटरनेशनल आई बैंक इन्दौर भिजवाया। इस कार्य में लॉयन्स क्लब बड़वानी सिटी, लॉयन्स क्लब अंजड़, सरस्वती नेत्र चिकित्सालय, साईं बाबा जीवनधारा हॉस्पिटल एवं जितेन्द्र भावसार व डॉ. सचिन पाटीदार कुक्षी का सहयोग रहा।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close